अशोक कुमार बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी

नयी दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार को सोमवार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
चुनाव आयोग ने कहा कि अशोक कुमार को अपना नया पद तत्काल प्रभाव से ग्रहण करना होगा और दिल्ली सरकार को एक सप्ताह के भीतर आयोग को अनुपालन रिपोर्ट भेजनी होगी। आयोग की अधिसूचना में कहा गया है कि अशोक कुमार दिल्ली सरकार के अधीन सभी या किसी भी कार्य का प्रभार तुरंत संभालना बंद कर देंगे।
अशोक कुमार आर एलिस वाज की जगह लेंगे, जिनका पिछले महीने दिल्ली से तबादला कर दिया गया था।





