संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक अभ्यास कार्यक्रम

नयी दिल्ली,  कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आठ राज्यों के नव नियुक्त जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों के लिये एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंदिरा भवन में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 286 जिला कांग्रेस अध्यक्षों (डीसीसी) ने भाग लिया। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया।

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का एक अहम मिशन है। अब तक इस अभियान के पांच चरण पूरे हो चुके हैं, जिनके अंतर्गत 14 राज्यों में 531 डीसीसी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अगले चरण में छह और राज्यों के 218 जिलों में यह प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में 284 कांग्रेस पर्यवेक्षक, जिनमें कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , सांसद और विधायक शामिल हैं। नियुक्तियों के बाद चार राज्यों के 172 डीसीसी के लिए 10-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी पूरा किया जा चुका हैं। अगला प्रशिक्षण चरण 21 फरवरी से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में शुरू होगा। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास कांग्रेस को नयी ऊर्जा और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Related Articles

Back to top button