श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर की प्रसिद्ध ‘हाईड्रोलिक होली’ दो मार्च को

मथुरा, वृन्दावन स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर की प्रसिद्ध ‘हाईड्रोलिक होली’ दो मार्च को खेली जायेगी । देश-विदेश से आये श्रद्धालु देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के सानिध्य में ब्रज की सतरंगी होली मे सराबोर होंगे । मंदिर पर 23 फरवरी से होली महोत्सव का प्रारम्भ होगा । आयोजन के लिये मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं ।
प्रियाकान्तजु मंदिर प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 23 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 3.30 से शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा । देवकीनंदन महाराज कथारस पान करायेंगे। दो मार्च को मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से सात प्रकार की होली प्रारम्भ होगी ।
श्रद्धालुओं के बीच फूलों की होली, लड्डु-जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठामार होली, गुलाल की होली और अंत में टेसु के रंगों की होली खेली जायेगी । श्रद्धालुओं पर हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर टेसू के फूलों से बने रंग बरसाये जाएंगे।




