इजरायल और अमेरिका के हमले के बीच, ईरान का पलटवार

इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया।
सबसे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि ईरान पर ‘सतर्कता बरतते हुए पहले हमला’ किया गया है. इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.
इसके कुछ ही देर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आठ मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया और पुष्टि की कि ईरान पर हमले में अमेरिका भी शामिल है. वहीं ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में ‘बड़ा युद्ध अभियान’ शुरू किया है. ट्रंप ने कहा है कि, “हमारा लक्ष्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले ख़तरे को ख़त्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.”
इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया।इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इन हमलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा, “इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर एहतियाती हमला किया है।”
ईरानी मीडिया के अनुसार, राजधानी में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गयी और कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया।
रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।अर्ध-आधिकारिक फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले ‘रिपब्लिक’ क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मसले पर बातचीत का तीसरा दौर कल ही खत्म हुआ है। इस बातचीत के समाप्त होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान से फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों को बंद करने तथा यूरेनियम देश से बाहर भेजने की मांग की थी, जिसे तेहरान ने स्वीकार नहीं किया।
इस्राइल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार, मिसाइलें दागीं
इस्राइल के हमले के बाद ईरान भी पलटवार शुरू कर दिया है। इस्राइल सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इस्राइल की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। खतरे को रोकने और जहां आवश्यक हो वहां उसे नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है।
इस्राइल पर एकाएक हमलों के बाद ईरान की ओर से कड़ा संदेश दिया गया है। तेहरान ने साफ कहा कि संघर्ष को अब हम खत्म करेंगे। इसी के साथ कड़ा जवाब देने के लिए भी संकेत दिए। तेहरान ने साफ कहा कि संघर्ष की दिशा और अंत अब उनके जरिए ही होगा। वहीं ईरान पर लड़ाकू विमानों और मिसाइलों से जारी हमले के बीच सुप्रीम नेता खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई ईरान में हैं, लेकिन तेहरान में नहीं है।
वहीं तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस्राइल में भारतीय दूतावास ने कहा कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।





