नीतीश कुमार देश के लोकप्रिय व जनाधार वाले नेता: डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के लोकप्रिय, अनुभवी और जनाधार वाले राजनेता रहे हैं।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाना चाहते हैं और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक बात है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी और बिहार के हितों को लेकर हमेशा चिंतन करने वाले नेता रहे हैं।

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव देश और बिहार दोनों के लिए उपयोगी रहेगा। यदि वे राज्यसभा में आते हैं तो संसद को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आगे भी बिहार को मिलता रहेगा और राज्य की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण बना रहेगा।

गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’

Related Articles

Back to top button