भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1858 – रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।
1889 – हिन्दी जगत के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म।
1904 – हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।

1905 – कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी।
1924 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि गंगाधर मेहरे का निधन।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (नाटो) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।

1949 – भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।

1983 – अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1995 – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।

2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।

2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2021 – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का निधन।
2025 – फ़िल्म जगत के प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार का निधन।

Related Articles

Back to top button