भाजपा को हराने के लिए सपा से गठबंधन जरूरी- राहुल गांधी

rahul-gandhi-नई दिल्ली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन में शामिल होना जरूरी था क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस अपने बलबूते सरकार बना पाने में सफल होती नहीं दिख रही थी। चुनावों के लिए बनायी गयी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए गठबंधन में शामिल होना जरूरी था। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बैठक में राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। प्रदेश में गठबंधन को लेकर कांग्रेस आलाकमान की ओर से यह पहला बयान है।

Related Articles

Back to top button