समाजवादी पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी में सचिव नामित किये

samajwadi_partyलखनऊ, समाजवादी पार्टी  ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में गोपीनाथ वर्मा, बेचू चौधरी और अरविंद साहनी को सचिव पद पर नामित किया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां बताया कि सपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में अम्बेडकरनगर के गोपीनाथ वर्मा, देवरिया के बेचू चौधरी और अरविंद साहनी को सचिव पद पर नामित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी है कि नामित किये गये सदस्य समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button