दुनिया की सबसे धनी हस्तियों की सूची में 5 भारतीय महिलाए

savitri-jindal-op-jindal-groupन्यूयार्क ,‘फोब्स’ पत्रिका ने वर्ष 2016 की दुनिया की सबसे 1,810 धनी हस्तियों  की सूची में 190 महिलाएं हैं। यह संख्या 2015 में 197 थी।  190 की इस सूची में 5 भारतीय महिलाए भी हैं।

सूची में 5 भारतीय महिलाओं में से सावित्री जिंदल व परिवार को 453वें स्थान पर रखा गया है। मीडिया घराने बैनेट, कोलमैन एंड कम्पनी की प्रमुख इंदु जैन को वैश्विक स्तर पर 549वां स्थान दिया गया है। उनकी सम्पत्ति 3.1 अरब डॉलर आंकी गई है। सूची में पहली बार शामिल स्मिता कृष्णा गोदरेज 810वें स्थान पर, लीना तिवारी 1067वें स्थान पर व विनोद गुप्ता को 1577वें स्थान पर रखा गया है। सूची में सबसे धनी महिला के रूप में लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट हैं जिन्हें 11वां स्थान मिला है।

वर्ष 2016 के अरबपतियों की वार्षिक सूची में ‘फोब्स’ पत्रिका ने  कुल मिलाकर 84 भारतीयों को स्थान दिया  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button