Breaking News

यूपी में तीसरे चरण के लिये, आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार

upलखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, इटावा समेत राज्य विधानसभा के 69 क्षेत्रों में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार कल शाम थम जायेगा।तीसरे चरण के लिये 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिये मतदान आगामी 19 फरवरी को होना है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिला इटावाए प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा उद्योग नगरी कानपुर शामिल है। सभी दलों का चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दल वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिये कोई कसर नही छोड रहे है। इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर कल शाम थम जायेगा।

इस चरण में सपा का ष्लिटमस टेस्ट मुलायम सिंह यादव के गृह जिला इटावा में होगा। इसमें जसवंतनगर सीट से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव चुनाव लड रहे है । चुनाव में कानून व्यवस्था और विकास मुख्य मुद्दा बना हुआ है। कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी  जोरदार ढंग से प्रचार के दौरान उठाकर समाजवादी पार्टी  को कठघरे में खडा करने की कोशिश कर रहे है। राजनीतिक दल स्थानीय मुद्दे भी उठा रहे है।

तीसरे चरण का चुनाव सपा के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 2012 के चुनाव में सपा ने 69 में से 55 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बसपा के खाते में 06ए भाजपा और कांग्रेस को मात्र दो.दो सीटें जीतकर संतोष कराना पडा। एक सीट निर्दलीय के खाते में गयी थी। प्रदेश के पांच जिलों इटावा, औरैया, बाराबंकी, मैनपुरी और कन्नौज की 19 सीटों पर सपा नही चाहेगी कि कोई अन्य दल अपना खाता खोल पाये। ये क्षेत्र सपा के गढ माने जाते है। लेकिन मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव द्वारा चुनाव में नकारात्क रूख अपनाने से इस सीटों पर जीत हासिल करना सपा के लिये एक चुनौती बना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा के गढ कन्नौज में कल तथा हरदोईए बाराबंकी में आज चुनावी रैली को संबोधित किया। दोनों सुरक्षित सीट है । इसके अलावा अन्य कई केन्द्रीय नेता उत्तर प्रदेश में डेरा डाले है और लगातार सभायें कर रहे है। गृह मंत्री और लखनऊ सीट से सांसद राजनाथ सिंह छह चुनावी रैलियों काे संबोधित कर चुके है।

बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश लगातार जनसभायें कर रहे । सुश्री मायावती और श्री गांधी हर रोज लगातार दो सभाओं को संबोधित कर रहे है। वही अखिलेश यादव छह से आठ सभायें कर रहे है। श्री यादव की सांसद पत्नी भी लगातार प्रचार में जुटी है । इस चरण में भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार में हिस्सा नही लिया।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में जसवंतनगर क्षेत्र तथा छोटी बहू अर्पणा यादव के लिये लखनऊ कैंट क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया ।
इस चरण में 821 प्रत्याशी मैदान में है जिसमें 14 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है जबकि 31 प्रतिशत करोडपति है। इटावा विधानसभा सीट के लिये सबसे अधिक 21 प्रत्याशी तथा बाराबंकी जिलें के हैदरगढ सीट से सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान है। सबसे अधिक वीवीआईपी सीटों पर तीसरे चरण में आगामी 19 फरवरी को मतदान होना है। इसमें से नौ सीटे लखनऊ में है जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो नजदीकी रिश्तेदार चुनाव लड रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *