केंद्र शासित प्रदेश दीव, ग्लोबल वार्मिंग समस्या के हल का संदेश देता है- मोदी

modi nदीव, अपने शानदार समुद्र तटों के लिए मशहूर केंद्र शासित प्रदेश दीव का दौरा करने वाले श्री नरेन्द्र मोदी आज देश के पहले प्रधानमंत्री बन गये। श्री मोदी ने गुजरात अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यहां पहुंच कर स्थानीय हवाई अड्डा परिसर में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।

उन्होंने एक हजार पुरूषों की तुलना में 1040 महिलाओं के बेहतर लिंगानुपात वाले दीव में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सभा को एक संदेश बताया। उन्होंने कहा कि किसी प्रधानमंत्री की दीव की पहली यात्रा के उनके जल्दी में तय हुए कार्यक्रम के बावजूद बडी संख्या में जुटी भीड को देख कर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि अपनी 9 मेगावाट की खपत की तुलना में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाला दीव ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का हल ढूढ रही दुनिया के लिए भी एक संदेश की तरह है। उन्होंने दीव को पर्यटन के लिए सबसे उत्तम जगह करार दिया। उन्होंने दीव को दिव्य और दीप की तरह बनाने का आहवान करते हुए कहा कि यहां घर घर में नर्मदा नदी का पानी पहुंचने वाला है पर लोगों को वर्षा जल संचयन तथा बेकार पानी के पुनः प्रयोग के जरिये पानी की समस्या से निपटना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मछुआरों के लिए प्रस्तावित एक महात्वाकांक्षी परियोजना तथा तटीय क्षेत्रों के विकास के लिए आठ लाख करोड की सागरमाला परियोजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दीव देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 तक सबके लिए आवास की केंद्र की योजना के मामले में देश के लिए एक मॉडल बन सकता है।

Related Articles

Back to top button