अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

akhilesh-eलखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव ने अपने बधाई संदेश में होली को उत्साह एवं उमंग का पर्व बताते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग एवं समुदायों के बीच आपसी भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के जनादेश के बाद श्री यादव ने कहा कि सभी को अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए। समाजवादी साथियों को अब नई ऊर्जा के साथ संगठन के काम में जुटना होगा। हमें इस पर्व पर उत्साह के साथ आगे समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनायें।
इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं प्रदेश सचिव अरविंद सिंह, एमएलसी ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ इसे मनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button