Breaking News

अम्बेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनायेगी भाजपा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी  दलितों के आदर्श डा़ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती कल 14 अप्रैल को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनायेगी। पार्टी कार्यकर्ता डा़ अम्बेडकर जयन्ती पर दलित बस्तियों में खिचडी भोज का आयोजन करेंगे। दलितों के साथ बैठकर खायेंगे तथा केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक दलितों को पार्टी से जोडने के लिए कार्यक्रमों के आयोजन से इन्कार करते हैं लेकिन कहते हैं कि भाजपा समरसता में विश्वास करती है। सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। समाज में जो पीछे छूट गये हैं उनको आगे करने का सतत प्रयास करते रहना चाहती है।

 

पाठक ने बताया कि डा़ अम्बेडकर ने एक देश-एक संविधानश् के जरिये पूरे देश को जोडा है। देश को एक रखने के उनके नजरिये को आधार मानकर पार्टी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि समरसता दिवस पर कैशलेश व्यवस्था को आगे बढाने के लिए भीम ऐप  की शुरुआत की जायेगी। समरसता दिवसक का अायोजन संगठन के दृष्टि से सूबे के सभी 1400 मंडलों में किया जायेगा।
भाजपा के प्रदेश महासचिव के अनुसार डा़ अम्बेडकर जयंती पर ही श्डिजिटल ट्रांजक्शनश् को बढावा देने का संकल्प लिया जायेगा। इसके साथ ही उसी दिन से मंडलीय और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटेेए तहसील स्तर पर 20 घंटे और गांव स्तर पर 18 घंटे बिजली देने की शुरुआत की जायेगी।
पाठक ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस आयोजित समारोहों में श्जीएसटीश् और श्भीम एप की जानकारी दी जायेगी। श्मेरा घर.भाजपा का घर स्टिकर लगाया जायेगा। श्स्वच्छता अभियानश् को गति दी जायेगी। गरीबों और किसानो के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। श्कृषि ऋण माफी योजना के बारे में किसानो को अवगत कराया जायेगा।