Breaking News

महिला मुक्केबाजों के लिए अर्जुन पुरस्कार की अनुशंसा

नई दिल्ली,  भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता महिला तिकड़ी स्वीटी बोरा, सोनिया लाठेर और सरजूबाला देवी  के नाम की अनुशंसा इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिये की है। तीनों ने भारत के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार राष्ट्रीय टीम में रही है।

स्वीटी ने 2014 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था जबकि सरजूबाला को भी इसमें रजत पदक मिला था। सोनिया ने 2016 में रजत पदक हासिल किया था। स्वीटी और सोनिया ने एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। स्वीटी ने 2015 में और सोनिया ने 2012 में जीता था। सरजूबाला पूर्व विश्व युवा चैम्पियन रह चुकी है और सर्बिया में नेशंस कप में रजत पदक जीता।

बीएफआई के एक अधिकारी ने बताया, तीनों महिला मुक्केबाजों के नाम भेजे गए हैं क्योंकि उन्होंने ही अपने नामांकन हमें दिये थे। समझा जाता है कि राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता एल देवेंद्रो सिंह  का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है लेकिन बीएफआई ने उनका नाम नहीं भेजा। खिलाड़ियों का नामांकन व्यक्तिगत स्तर पर या राष्ट्रीय महासंघ के जरिये भेजा जा सकता है। पिछले साल पूर्व एशियाई चैम्पियन और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता शिवा थापा को अर्जुन पुरस्कार दिया गया था।