Breaking News

27 साल में पहली बार हुए चुनाव में जीते एओसी प्रमुख

कैनबरा, आस्ट्रेलियाई ओलम्पिक समिति के दीर्घकालिक अध्यक्ष जान कोट्स को 27 साल में पहली बार चुनाव का सामना करना पड़ा लेकिन वह बिना किसी परेशानी के एक बार फिर एओसी के प्रमुख चुन लिए गए। कोट्स 1990 से एओसी के अध्यक्ष हैं।

अब तक किसी ने उन्हें चुनौती नहीं दी थी लेकिन इस दफा ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाली हॉकी टीम की सदस्य डैनी रोचे ने कोट्स को चुनौती दी लेकिन वह 35 के मुकाबले 58 मतों से हार गए। कोट्स ने एओसी एजीम के दौरान हुए चुनावों के बाद सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। दूसरी ओर, रोचे ने कहा कि हार के बावजूद वह मानती हैं कि यह चुनाव आस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल है।