रोम, पूर्व विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल ने विपक्षी खिलाड़ी निकोलस अलमार्गो के बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट होने से इटेलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबलों में चौथी सीड नडाल के विपक्षी खिलाड़ी हमवतन अलमार्गो ने पहले सेट में 3-0 के स्कोर पर ही घुटने में चोट के कारण मैच छोड़ दिया।
क्ले कोर्ट पर धमाल मचा रहे नडाल बढ़त पर थे, लेकिन आधे घंटे से कम समय ही कोर्ट पर बिताने के बाद उन्हें अगले दौर में जगह मिल गई। नडाल अगले राउंड में 13वीं सीड अमेरिका के जैक सॉक से भिड़ेंगे जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-4 3-6, 7-6 से हराया। अन्य मैचों में सातवीं सीड जापान के केई निशिकोरी ने स्पेन के डेविड फेरर को 7-5, 6-2 से हराया और अंतिम-16 में उनके सामने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो की चुनौती रहेगी।
-
-
जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ज़्यादा श्रीनगर, 10 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और यह सामान्य से ऊपर बना रहा। इनमें कश्मीर प्रभाग में तापमान औसत से एक से चार डिग्री सेल्सियस और जम्मू प्रभाग में दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी अधिक है। कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग रहा, जहां तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू डिवीजन में भद्रवाह ने सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक था। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से भी काफी अधिक था। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर के बाहरी इलाके कोनिबल में रात 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में छिटपुट और जम्मू संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
February 10, 2026
तीसरी सीड स्टेनिसलास वावरिंका ने फ्रांस के बेनोएट पेयरे से मैड्रिड में मिली हार का बदला चुकता कर 6-3, 1-6, 6-3 से जीत दर्ज की। मैड्रिड ओपन के उपविजेता डोमिनिक थिएम ने पाब्लो क्यूवास को 7-6, 6-4 से हराया और अब वह अमेरिका के सैम क्वेरी से मुकाबला करेंगे।