Breaking News

गृहमंत्री राजनाथ को दी जाएगी डाक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

कुरुक्षेत्र/नई दिल्ली, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में कुलपति डाॅ. कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस हुई एकैडमिक काऊंसिल की बैठक में सदस्यों ने कु.वि. के 30वें दीक्षांत समारोह के आयोजन, भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को डाक्टर ऑफ साइंस व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को डाक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले, दलित जज को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा जेल 

एकैडमिक काऊंसिल की बैठक में 48 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से काऊंसिल ने पी.जी. पाठ्यक्रमों में सी.बी.सी.एस. 2016 में परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को डिग्री देने, एम.टी.एम. व एम.एच.एम. एंड सी.टी., एलएल.एम., एम.सी.ए., एम.एफ.ए., एम.लीब. के नए आर्डिनैंस को अनुमति प्रदान की।

सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर लगाया प्रतिबंध,कहा- नहीं चलाएेंगे दलित जज के बयानों को….

एम.टैक. एप्लाइड ज्यूलॉजी के आर्डिनैंस को भी अनुमति प्रदान की। बैठक में कु.वि. व भारत सरकार के सैमीकंडक्टर लैबोरेट्री के साथ हुई एम.ओ.यू. को भी अनुमति प्रदान की। कु.वि. ने कजाकिस्तान स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ हुए एम.ओ.यू. को भी अनुमति प्रदान की। शैक्षणिक परिषद की बैठक में हरियाणा के पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षित करने के लिए एम.ओ.यू. को भी सदस्यों ने अनुमति प्रदान की।

बेटी पैदा होने पर इस नेशनल प्लेयर को मिली ये सजा……….