ट्वीट कर सावरकर को गद्दार बताने पर कांग्रेस को नोटिस

Sawarkarनई दिल्ली, कांग्रेस द्वारा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @INC सेआर एसएस नेता विनायक दामोदर सावरकर को गद्दार बताने के लिए कांग्रेस को सावरकर के  पड़पोते ने लीगल नोटिस भेजा है। देश में किसी पॉलिटिकल पार्टी को ट्वीट की वजह से मिलने वाला यह पहला नोटिस माना जा रहा है। सावरकर के पड़पोते रंजीत के वकील हितेश जैन ने बताया- “हां, हमने ये नोटिस भेजे हैं और 48 घंटे के अंदर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। एक अंग्रेजी अखबार ने इस बारे में रिपोर्ट पब्लिश की है।”

  सावरकर के पड़पोते रंजीत ने यह नोटिस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को अपने वकील के जरिए 16 जून को भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @INC से 5, 22 और 23 मार्च को कुछ ट्वीट किए थे। इनमें से एक ट्वीट में सावरकर को गद्दार बताया गया था। ट्वीट के साथ सावरकर का फोटो भी था।  ट्वीट में भगत सिंह को आजादी की मांग करने वाला, जबकि सावरकर को दया की भीख मांगने वाला ब्रिटिश राज का गुलाम बताया गया था। इससे कांग्रेस और उसके नेताओं ने एक बहादुर और ईमानदार राष्ट्रवादी नेता का बेशर्मी से अपमान किया है। कांग्रेस ने नोटिस मिलने के सवाल पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button