Breaking News

नहीं रहे प्रधानमंत्री मोदी के गुरू स्वामी आत्मास्थानंद जी महाराज, योगी ने शोक जताया

लखनऊ,  रामकृष्ण मठ एवं मिशन के प्रमुख स्वामी आत्मास्थानंद जी महाराज के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। स्वामी आत्मास्थानंद जी महाराज का निधन सोमवार को हुआ। योगी ने उनके निधन को मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। योगी ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि स्वामी आत्मास्थानंद जी अपार ज्ञान के स्वामी थे। उनके आदर्श व्यक्तित्व को भावी पीढ़ियां याद रखेंगी।