फिल्म बुधिया सिंहः बॉर्न टु रन , दिलों को छू लेने वाली कहानी

budhia Singh Born to runबुधिया सिंहः बॉर्न टु रन फिल्म का ट्रेलर लोगों के दिलों को छू जाता है। वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स  ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘मैरी कौम’ और ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ जैसी फिल्मों के बाद अब  एक बार फिर एक प्रेरक जीवनी लेकर आए हैं। ये दुनिया के सबसे कम उम्र के धावक बुधिया सिंह की कहानी है। बुधिया वही लड़का है जिसने महज चार वर्ष की उम्र में बिना रुके 65 किलोमीटर दौड़कर विश्व का सबसे युवा मैराथन बना था। साल 2006 में सात घंटे और दो मिनट में पुरी से भुवनेश्वर की 65 किलोमीटर की दौड़ से सुर्खियां बटोरने वाले बुधिया ने ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस’ में जगह बनाई थी. अपनी अद्भुत उपलब्धियों की वजह से मीडिया का प्रिय बन गया था। लेकिन आज बुधिया सिंह गुमनामी के अंधेरे में खो गया है।

ओडिशा के एक गरीब परिवार में 2002 को जन्मे बुधिया को उसकी मां ने एक व्यक्ति को मात्र 800 रुपये में बेच दिया। इसके बाद जूड़ो-कराटे के एक कोच बिरांची दास ने उसे गोद ले लिया।  मैराथन में बुधि‍या ने भुवनेश्वर से लेकर पुरी तक की दूरी जो कि 65 किमी थी 7 घंटे और दो मिनट में पूरी की थी। उस समय उसकी उम्र महज पांच साल थी। जिसके बाद ओलम्पिक में जाने का सपना अंधेरे में खो गया। बुधिया ने 48 मैराथन में हिस्सा लिया था। बुधिया आज केवल एक घंटे अभ्यास करता है।  वह चंद्रशेखरपुर के डीएवी विद्यालय में आठवीं कक्षा में है। फिल्म को सौमेंद्र पैढी ने डायरेक्ट किया है और यह 5 अगस्त को रिलीज होगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button