Breaking News

लंदन मे अखिलेश यादव, निशाना यूपी पर, जानिये क्या कहा बीजेपी सरकारों को ?

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समय जरूर लंदन मे हैं पर उनका पूरा ध्यान यूपी पर है।अखिलेश यादव  ने  योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होने कहा कि 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किसी को समझ नहीं आया है।  इसमें भाजपा ने अपनी एक भी मौलिक  योजना की जानकारी नहीं दी है।

सीबीआई छापों के बाद बोले लालू यादव-मै टूटने वाला नही, भाजपा को कड़ा जवाब दूंगा

 बसपा ने इन चार नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्र और यूपी की  भाजपा सरकार ने अपने किये किसी वादे को पूरा नहीं किया है। मोदी सरकार के तीन सालो के कामों पर  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार भी अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है। इन दोनों ही सरकारों से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या पर निशाना साधते हुये  कहा कि योगी के मंत्रिमंडल में जो सांसद है, वे अपनी प्रगति का ब्यौरा दें।  अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन की यात्रा पर गये हुए है।

लालू यादव के ठिकानों पर, पांच राज्यों में छापेमारी, बवाल की आशंका से बिहार- झारखंड में अलर्ट जारी

 पूर्व दलित जज कर्णन के मामले मे न्यायपालिका की हुई फजीहत का ठीकरा, सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर फोड़ा

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें पांच वर्ष तक जनता को अंधेरी सुरंग के रास्ते पर चलते रहने को बाध्य नहीं कर सकती है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के एक पन्ने का एक काम भी शुरू नहीं कर सकी। भाजपा राज में किसान, व्यापारी, महिलायें, अल्पसंख्यक और छात्र नौजवान सब दहशत में हैं।  विपक्ष के साथ लगातार दुर्व्यवहार और विपक्ष के प्रति दुष्प्रचार भाजपा की नई संस्कृति है।

 क्रिकेटर उमेश यादव की यह फोटो, सोशल मीडिया पर क्यों मचा रही तहलका?

 एक देश, एक बाजार, एक कर सही’ तो ‘एक देश, एक जाति’ कैसे गलत ?

 राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के विकास कार्यों की तो एक बहुत लंबी लिस्ट है। अब वक्त का तकाजा है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के जो सदस्य, अभी सांसद भी बने हुए हैं वे भीअपनी प्रगति का ब्यौरा दें। भाजपा के तमाम सांसदों ने विकास के लिए जहां गांव गोद लिए गए हैं वहां विकास का दूर-दूर तक अता-पता नहीं है। अखिलेश सरकार  के कामों की गिनती के साथ केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार को अपने कार्यों का ब्यौरा जारी करना चाहिए।

यूपी मे 25 आईएएस के  तबादले,मथुरा फैजाबाद नगर निगम में आईएएस की तैनाती

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा, यह नया नोट… 

 राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के समय चरणबद्ध तरीके से तमाम विकास कार्य एक निश्चित समयावधि में पूरे किए गए थे। उन सभी का क्रमवार ब्यौरा सूचना विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों में उपलब्ध है। अखिलेश यादव ने पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित में योजनाएं लागू की थीं। यही नहीं, भाजपा शासित राज्यों में भी अखिलेश यादव के बराबर विकास कार्य नहीं हो सके। उचित होता अगर भाजपा की राज्य सरकार अखिलेश यादव के समय हुए विकास कार्य उतनी ही लागत और समय में खुद करने का साहस दिखाती।

समाजवादी पार्टी को टूट से बचाने के लिये, शिवपाल सिंह का बड़ा बयान…..

यूपी में हुए बम्पर सीएमओ के तबादले,देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में डायल 100 सेवा को अमेरिका से अवार्ड मिला है। 1090 वुमेन पावर लाइन और लायन सफारी की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। कई राज्य सरकारें अपने प्रदेशों मे इसे अपना रही है। समाजवादी पेंशन द्वारा गरीब महिलाओं को मदद मिली। लैपटाप का वितरण किया गया। दस लाख युवाओं को रोजगार मिला। बिजली, पेयजल, आवास और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड कार्य हुए। अखिलेश यादव ने अपने बजट का 75 फीसदी हिस्सा कृषि विकास और किसान पर खर्च किया। किसानों को मुफ्त सिंचाई, 50,000 तक की कर्जमाफी और फसल बीमा की सुविधा मिली। बुंदेलखण्ड में राहत सामग्री बंटी और तालाबों का पुनरूद्धार किया गया।

उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी ,बीजेपी की तरफ से ये नाम रेस में सबसे आगे

धोनी का सामने आया ये चौकाने वाला वीडियो,देख कर रह जायेगें हैरान