Breaking News

केवल भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टियों में ही आंतरिक लोकतंत्र -अमित शाह

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि देश में केवल भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टियों में ही आंतरिक लोकतंत्र है।

अमित शाह ने यहां एक बैठक में कहाकि ष्कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता है कि मेरे बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा लेकिन यह हर कोई जानता है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है और पार्टी में जाति पर आधारित तथा तुष्टीकरण की राजनीति के लिए भी कोई जगह नहीं है। यही वजह है कि उसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में जनाधार मिला।

उन्होंने राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र पर जोर देते हुए कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र होता है,वह अंदर से मजबूत होती है और केवल ऐसी ही पार्टी देश का साथ दे सकती है। भाजपा जैसी पार्टी में कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उसके संबंध अथवा अन्य किसी भी बात का कोई असर नहीं पड़ता।

अमित शाह राज्यों के 110 दिन की समीक्षा यात्रा पर हैं। इस दौरान वह दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में पार्टी के कई नेताआें से मुलाकात करेंगे।