पुलिस 2019 तक वेस्ट ब्रोम में बने रहेंगे

 

लंदन,  टोनी पुलिस 2019 तक वेस्ट ब्रोमविच अल्वायन के साथ बने रहेंगे। क्लब ने इसकी पुष्टि की है।पुलिस ने अपना करार एक साल के लिए बढ़ाने को लेकर सहमति दिखा दी है। 59 साल के पुलिस ने वेस्ट ब्रोम के साथ अपना सफर 2015 में शुरू किया था। उनकी देखरेख में क्लब ने बीते सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग में 10वां स्थान हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button