Breaking News

अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर किया बड़ा खुलासा, कहा कि मंहगाई अभी और बढ़ेगी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होने कहा है कि आर्थिक क्षेत्र गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। मंहगाई घटेगी नहीं, और बढ़ेगी।

 नोटबंदी को लेकर, माकपा महासचिव ने मोदी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

मोदी सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नियुक्तियों मे किया बड़ा फेरबदल

अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। इससे न तो कालेधन का पता चला है और नहीं नकली करेंसी का हिसाब मिला है। नहीं भ्रष्टाचार रूका है और नहीं आतंकवादियों की गतिविधियों में कमी आई हैं। उन्होने कहा कि देस की अर्थव्यवस्था भाजपा की गलत नीतियों के चलते पटरी से उतर गई हैं उसको फिर से पटरी पर लाना आसान नहीं होगा। भाजपा ने जो तबाही मचाई है 2019 तक जनता उसको भूलेगी नहीं, वह इसकी कड़ी सजा देगी। 

मोदी- मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में, जानिये कौन होगा शामिल ?

मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों का इस्तीफा, बढ़ सकती है संख्या…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय भी अब संदेह के घेरे में है। कृषि पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही जो वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में 5.2 फीसदी थी।  खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों के दामों में तेजी आई है। व्यापार में मंदी है। छोटे उद्योग-धंधे चौपट हो गए है। मंहगाई अनियंत्रित है। निर्माण कार्य ठप्प होने से फ्लैट और मकान खरीदना कठिन हो गया है नोटबंदी से अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ा है, गरीबों की जरूर शामत आ गई है।

भाजपा के संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में, बांटे गए अखिलेश यादव के पोस्टर

भाजपा ने उत्तर प्रदेश मे खेला ब्राह्मण कार्ड, घोषित किया नया प्रदेश अध्यक्ष

अखिलेश यादव का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी से विकास कार्यों को बहुत क्षति पहुंची है। उद्योगधंधो का विस्तार रूका है। खनन क्षेत्र में कमी आई है। निर्माण सामग्री मंहगी होने से आवासीय निर्माण में भारी गिरावट आई है। विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीएसटी) भारी गिरावट के साथ 1.2 प्रतिशत रह गया है। नोटबंदी ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया हैं।

बर्थडे पर खास- बॉलीवुड का चमकता सितारा क्यों बना राजकुमार यादव से राजकुमार राव

जानिये, ओबीसी आरक्षण से जुड़े नये नियम- अब कंपनियों और बैंकों पर भी होंगे लागू

नोटबंदी मे मोदी को नोबेल पुरस्कार- 16,000 करोड़ कमाए पर 21,000 करोड़ गंवाए!