Breaking News

उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली, बूंदबांदी के आसार

 

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में आज सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखायी दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को मौसम का यही रुख बना रहेगा और हल्की बारिश होने की भी सम्भावना है।

समाजवादी छात्र सभा का जागरूकता अभियान संपन्न, जानिये क्या रहा खास ?

यादवों की सबसे बड़ी पंचायत, को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

 उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाये रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी। दिन में कई जिलों में बदली का असर रहेगा।

अमर सिंह ने खोला राज- जानिये, मुलायम सिंह यादव किससे डरते हैं ?

शरद यादव का बड़ा दांव, बीजेपी को गुजरात मे दोबारा मात देने की चाल

 गुप्ता ने बताया कि वायुमंडल में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की वजह से चक्रवाती स्थिति का निर्माण हो रहा है। इससे उम्मीद है कि बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

सोशल मीडिया के संदेशों पर आंख बंद कर भरोसा न करें

श्वेतपत्र की आड़ में, योगी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही- समाजवादी पार्टी

शिवपाल सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया डैमेज कंट्रोल का तरीका

 लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुजरात दंगा मामले मे, अदालत में पेश हुए अमित शाह, दिया ये बयान..

 मायावती ने मेरठ की महारैली में बीजेपी का किया चौकाने वाला खुलासा

जानिये, आजादी के बाद भारत मे कैसे शामिल हुआ, हैदराबाद राज्य