साध्वी प्राची एक बार फिर भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में

Sadhvi-Prachiलखनऊ,विश्व हिन्दू परिषद की पूर्व नेता साध्वी प्राची एक बार फिर भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में हैं। साध्वी प्राची ने ऐलान किया कि जो इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सिर लाएगा उसे 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्राची ने उत्तराखंड के रूड़की में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह विवादित बयान दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने इस इनाम की घोषणा इसलिए की है कि जाकिर कोई धार्मिक उपदेश नहीं है बल्कि एक आतंकवादी है। उन्होंने कहा कि उनके इस ऐलान से उनके संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को देशभर के मदरसों में ऐसे धार्मिक उपदेश देने वालों के आतंकी लिंक की जांच करानी चाहिए। उनसे पहले शिया समुदाय से होने का दावा करने वाले हुसैनी टाइगर्स ने जाकिर का सिर कलम करने के लिए 15 लाख रुपये का ऐलान किया था। गौरतलब है कि ढाका हमले में शामिल आतंकियों ने खुद को जाकिर के उपदेशों से प्रेरित बताया था, जिसके बाद से जाकिर नाइक के खिलाफ एनआईए जांच कर रही है। बांग्लादेश में उनके पीस चैनक को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button