Breaking News

कांग्रेस ने 73 सीटें जीती, भाजपा छह पर सिमटी

मुंबई,  कांग्रेस ने नांदेड़ के नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की। नांदेड़ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है। सत्ता पर कब्जा जमाने की भाजपा की कोशिशों को झटका देते हुए कांग्रेस नांदेड़-वाघाला नगर निगम  चुनावों में भगवा पार्टी को छह सीटों पर समेटने में सफल रही। चुनाव के अंतिम नतीजे आज सुबह घोषित किए गए।

मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी, देखिये पूरी सूची

इलैक्ट्रॉनिक व न्यू मीडिया पर नियामन के लिये, गठित हो सकता है तीसरा प्रेस आयोग…

 राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से कल चार सीटों के नतीजे रोक कर रखे गए और आज घोषित किए गए। चव्हाण ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  में छेड़छाड़ ना होने को पार्टी की जीत का श्रेय दिया और दावा किया कि भाजपा की ‘‘वापसी यात्रा’’ शुरू हो गई है।

हार्दिक पटेल के अारक्षण आंदोलन से घबड़ाई भाजपा सरकार ने, राजद्रोह सहित 235 मुकदमे लिये वापस

फीफा अंडर-17 विश्वकप फुटबाल टूर्नामेंट- घाना से हार के साथ भारत का विश्वकप सफर समाप्त

 कुल 81 सीटों के अंतिम नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने 73 सीटें जीती और भाजपा ने छह सीटें जीती। शिवसेना एक सीट के साथ अपना खाता खोल पाई। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती।

निजी जासूसी- अब बढ़ता हुआ कारोबार, 50 हजार नये जासूसों की जरूरत..

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा 20-ट्वेंटी मैच आज, होगा सीरीज का फैसला

 चव्हाण ने मुंबई कांग्रेस कार्यालय के बाहर जीत के जश्न में हिस्सा लेने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन नतीजों से साबित हो गया है कि महाराष्ट्र से भाजपा की वापसी यात्रा शुरू हो गई है। नांदेड़ में हमारे जमीनी कार्य ने यह सुनिश्चित किया कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ ना हो जिससे हमारी जीत हुई।

सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक का शासनादेश जारी, जानिये क्या हो सकती हैं कार्यवाही ?

राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को, यूपी से मिली हरी झंडी

 उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल के बढ़ते दामों, किसानों की आत्महत्या और दोषपूर्ण कर्ज माफी प्रणाली के कारण उन्हें हो रही समस्याओं को लेकर लोगों में गंभीर असंतोष है। लोग मुख्यमंत्री  के खोखले दावे समझ गए हैं।’’ महाराष्ट्र के श्रम मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर ने कल दावा किया कि पार्टी का वोट प्रतिशत वर्ष 2012 के तीन फीसदी के मुकाबले इस बार 19 फीसदी तक बढ़ गया है। वह नांदेड़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी थे।

 वरिष्ठ माकपा नेता प्रकाश करात ने की, अमित शाह के बेटे की कंपनियों की, जांच की मांग

अखिलेश यादव ने बीजेपी की दुखती रग दबायी, 50 हज़ार से करोड़ों बनाने का पूछा फार्मूला ?

 बहरहाल, भाजपा की नई सहयोगी और महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष  नेता नारायण राणे ने भाजपा नेतृत्व को आत्मावलोकन करने की सलाह दी कि नांदेड़ नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा कई चुनावी रैलियां किए जाने के बावजूद उसका प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इन परिणामों का असर 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। दो दशक पहले नांदेड नगर निकाय बनने के बाद से यहां कांग्रेस का ही शासन रहा है।

सपा एमएलसी सुनील यादव साजन क्यो गये जेल, जानिये पूरा प्रकरण..

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह 11 महीने बाद एक साथ, देखिये क्या बोले ?

गुजरात में दलितों की पिटाई पर, ममता बनर्जी का बड़ा बयान