Breaking News

यूपी सरकार ने वर्ष 2018 के लिये अवकाश सूची जारी की, जानिये कौन छुट्टियां घटाईं कौन बढ़ायीं ?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के मद्देनजर वर्ष 2018 में सार्वजनिक अवकाश में कटौती करते हुए 44 से घटाकर 25 दिन कर दिये है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के लिये सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी की है। छुट्टियां 25 दिन की सार्वजनिक तथा 30 निर्बन्धित दी गयी हैं।

नाेटबंदी में भाजपा ने कितना कालाधन किया सफेद , कहां खरीदी प्रापर्टी ? कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा..

भाजपा से परेशान व्यापारी वर्ग को मिला, अखिलेश यादव का साथ

आधिकारक सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश 44 से घटाकर 25 दिन कर दिये गये है। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्बन्धित छुट्टियों की संख्या को वर्ष में 16 से बढ़ाकर 30 दिन किये गये हैं। राज्य कर्मचारी एक वर्ष में केवल दो निर्बन्धित छुट्टियों का लाभ उठा सकते हैं। दो छुट्टियां रविवार के दिन होने के कारण वर्ष 2018 में राज्य कर्मचारियों का दो दिन का नुकसान होगा। वर्ष 2018 में राम नवमी और रक्षाबंधन रविवार को है।

शीतकालीन सत्र के लिये सपा की खास रणनीति, विधानमण्डल दल की बैठक 13 दिसम्बर को

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अम्बेडकर के गुरू को दी विनम्र श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणा

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरकार ने मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, चेति चंद, परशुराम जयंती, विश्वकर्मा पूजा और चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टियों की सूची से हटा दिया है। हालांकि, सरकार ने कर्मचारियों को इन दिनों में निर्बन्धित छुट्टी लेने की अनुमति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, 2018 में पहली सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होगा और अंतिम 25 दिसंबर को क्रिसमस होगा।

अजीत डोभाल के पुत्र के पाकिस्तानी कनेक्शन पर, कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप, भाजपा सकते मे

 मुलायम सिंह यादव ने की बड़ी घोषणा, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अगले साल, दूसरे शनिवार और रविवार को छोड़कर मई और जुलाई में राज्य कर्मचारियों के लिए कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। सचिवालय के कर्मचारियों और सरकारी विभागों के प्रमुख कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को छुट्टी मिलती है।

‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़, शिकायत करने के बावजूद नही मिली मदद

लालू प्रसाद यादव ने खोला राज, बताया- कौन 5 साल जनता को अप्रैल फूल बनाता है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 19 मार्च को कार्यभार ग्रहण किया था। वह महापुरूषों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर छुट्टी दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने स्कूलों में जन्मदिन के दिन के अवसर पर महापुरूषों के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने के लिये छुट्टियां न कराये जाने का आदेश दिया था।

अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते हुये नजर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी- मायावती

बौद्ध विरासत का संरक्षण केन्द्र बनें लुंबिनी- नेपाल

गत अप्रैल से राज्य सरकार ने इस संबंध में 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए थे। सरकार ने हालांकि 14 अक्तूबर को डॉ0 भीमराव अंबेडकर और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर छुट्टियां बरकरार रखीं। बाद मेंए राज्य मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव लाकर 15 सार्वजनिक अवकाशों को निरस्त कर दिया था। निर्देश दिया था कि कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को महापुरूषों के व्यक्तित्व के बारे में पढ़ाया जाये। बड़ी संख्या में सरकारी छुट्टियों के निरस्त हो जाने का असर छात्र.छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ा।

हार्दिक पटेल ने किया बड़ा खुलासा, कहा – गुजरात में विकास के साथ-साथ कुछ और भी है लापता ?

समाजवादियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद मे किया छात्र संघ पर कब्जा, सुदर्शन यादव अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश मेंए 44 सार्वजनिक छुट्टियां हैं जिनमें से 17 व्यक्तियों के जन्मदिनों से संबंधित हैं। पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर ;17 अप्रैल, महर्षि कश्यप और महर्षि निशादराज ;05 अप्रैल, हज़रत अजमेरी ग़रीब नवाज उर्स ;26 अप्रैल, महाराणा प्रताप ;09 मई के जन्मदिन पर सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की थी। इसके अलावा अम्बेडकर की पुण्यतिथि ;06 दिसंबर के अवसर पर छुट्टी घोषित की थी।

भाजपा को जोरदार झटका, मोदी सरकार की नीतियों से नाराज सांसद का लोकसभा इस्तीफा

दबंगई करने पर मायावती की सख्त कार्यवाही, बसपा सांसद के बेटों को भी नही बख्शा

नीच कहना मुगल मानसिकता तो दलितों- मुसलमानों को पिल्ला कहना, कौन सी मानसिकता ? – अशोक यादव

जो घर को साफ नहीं कर सकता, वह देश की सफाई की बात कैसे कर रहा-अखिलेश यादव

 शिवपाल यादव का आरोप, सहकारी समितियों का गला घोंट रही यूपी सरकार