Breaking News

आलू किसानों की समस्याओं को लेकर, समाजवादी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि किसानों की आत्महत्या, ठंड से हो रही मौतों पर पीडित परिवारों की भाजपा सरकार कोई मदद नही कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के लिये खतरा है।भाजपा की मंशा गरीब और किसान वर्ग को उनके हक से वंचित करने की है। समाजवादी पार्टी आलू किसानों की समस्याओं को लेकर यूपी मे तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार राज्य की प्रत्येक तहसील पर 27 जनवरी 2018 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलू किसानों के साथ धोखा, धान की खरीद में लूट, खाद बीज न मिलना, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया, ऋणमाफी में किसानों के साथ छल आदि किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कारनामों का किया खुलासा

लालू प्रसाद यादव ने, सजा के खिलाफ, हाई कोर्ट मे की अपील

जानिये, प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों के बारे मे…

उन्होने बताया कि आलू उत्पादन में लगी लागत को न देकर भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। आलू किसान बर्बाद हो गये है, अन्नदाता कर्जदार हो गये है। धान उत्पादक किसानों को भी उत्पादन लागत नही मिल सका। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान भी नही हुआ है। भाजपा सरकार में किसानों के साथ ऋणमाफी कार्यक्रम के नाम पर मजाक किया गया है। किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ न कर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। जिससे किसान आत्महत्या को मजबूर है।

मुख्तार अंसारी के भाई ने योगी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, बताया जान का खतरा

सुप्रीम कोर्ट के जजों ने की अभूतपूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की

आजम खान ने सीएम योगी पर लगाए ये गंभीर आरोप…

राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि विद्युत दरों में वृद्धि से किसान दहशत में है। खाद-बीज की अनुपलब्धता से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। शासन-प्रशासन की उदासीनता से अन्नदाता की हालत चिंताजनक हो गयी है। आलू-गन्ना किसानों की तबाही की सुध लेने की जगह सरकार किसानों से अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। आलू किसानों की नयी फसल का क्या होगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये।

जानिये क्यों बोले अखिलेश यादव- ये है वो जनसैलाब, जो लाएगा अगला इंक़लाब

मोदी ही नही संघ भी परेशान है, पिछड़े- दलित-आदिवासियों के भाजपा से छिटकने से, ये है नयी रणनीति ?

मौका मिला तो अखिलेश यादव को छोड़ूंगा नहीं-अमर सिंह

राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव की चिंता है कि किसानों के साथ भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहा है एवं निर्दोषो को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के हित में कई फैसले लेते हुए बजट को किसान केन्द्रित बनाने का काम किया था।  मुख्यमंत्री श्री यादव ने समाजवादी नीतियों के क्रियान्वयन के माध्यम से गांवों में खुशहाली लाने का काम किया था। इसके साथ ही किसानों को फसलों की उचित कीमत दिलाने की भी व्यवस्था की गयी थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अन्नदाता की समस्याओं के समाधान के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 योगी सरकार ने किया 28 आईएएस व आठ पीसीएस अफसरों का तबादला, देखिये पूरी सूची….

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारक की लिस्ट….

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान

सैफई की तर्ज पर आयोजित गोरखपुर महोत्सव पर अखिलेश यादव ने किया ये कमेंट

अखिलेश यादव ने बताया बीजेपी सरकार का किस तरह कर रही भगवान का अपमान…

अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया नये डीजीपी क्यों नहीं कर रहे ज्वाइन..

कई दलों के पूर्व विधायक और नेताओं ने स्वीकारा अखिलेश का नेतृत्व,सपा में हुए शामिल