भगवान महर्षि कश्यप और निषाद राज गुहृय की जयंती पर अखिलेश यादव ने दिया अहम संदेश

लखनऊ, भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अहम संदेश दिया है।

फर्जी एनकाउण्टर के शिकार जितेन्द्र यादव की हालत जानकर, अखिलेश यादव ने उठाया ये कदम

एससी-एसटी एक्ट अधूरी जानकारी दे रही बीजेपी- मायावती

अब लालू यादव के घर बजेगी शहनाई

 समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती आयोजित की गई। अखिलेश यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित निषाद और कश्यप समाज के लोगों को अखिलेश यादव ने महर्षि कश्यप और महाराज निषाद राज गुहृय की जयंती की बधाई दिया।

जानिए सलमान खान को कितने साल की हुई सजा

बीजेपी सांसद ने की पीएम से सीएम योगी की शिकायत

आंबेडकर जयंती पर सपा ने बनाया ये मेगा प्लान

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया हैं जिसे जनता समझ चुकी है। हर जाति, धर्म के लोग जागरूक हो गये है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार एक निर्धारण आबादी के अनुसार हो। यही समाजवादी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद और सम्मान के साथ वर्तमान नेतृत्व को रास्ता बनाना होगा।

सलमान खान दोषी करार, बाकी सभी आरोपी बरी

ये दिग्गज अभिनेत्री हुई समाजवादी पार्टी में शाम‍िल

आखिर अखिलेश यादव को मिल गया बीजेपी को हराने का फॉर्मूला

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार में गरीबों और दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार से त्रस्त है। युवाओं के रोजगार की दिशा में यह सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। एम्बुलेंस व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। भय और अराजकता बढ़ गयी हैं इस सरकार ने यूपी 100 को भी बदहाल कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर के हाल ही के लोकसभा उपचुनाव के परिणाम जनता के इसी आक्रोश का परिणाम है। लोकतंत्र में वोट ही असली ताकत है। पिछले आम चुनाव में जिस तरह जनता ने भाजपा को सत्ता पर बैठाया था उसी प्रकार इस बार सबक सिखाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बैलेट से करवाये जाने की मांग करती है।

लालू यादव से मिले अखिलेश यादव, दिल्ली का राजनैतिक पारा चढ़ा

इस बार की डॉ.आंबेडकर की जयंती होगी कुछ अलग, बसपा कर सकती हैं ये एेलान…

बीजेपी के इस दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री का बड़ा एेलान, नहीं लड़ेंगे अब चुनाव

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में इनकाउण्टर के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले आरएसएस के प्रवक्ता प्रो0 राकेश सिन्हा के साथ अशोभनीय एवं खराब व्यवहार पुलिस द्वारा किया गया। आखिर वह दुव्र्यवहार क्या है? अच्छा हुआ कि श्री राकेश सिन्हा को एनकाउण्टर का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस प्रशासन कानून का राज स्थापित करने की जगह दूसरे कार्यों में लगी है। जिससे जनता में भय और अराजकता बढ़ गयी है।

सपा-बसपा के बीच सीटें तय, मायावती- अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, ये दो पर्व गठबंधन के लिये महत्वपूर्ण

इस सपा सांसद का छलका दर्द….

बीजेपी को लगा बड़ा झटका, विधायक ने बनाई अलग पार्टी….

 अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहां एक ओर शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक त्रस्त और आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जब उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार कोई काम नहीं कर रही है, ऐसे में उसे जूते में भ्रष्टाचार के मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।

SC/ST एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र सरकार को झटका, जानिये क्या कहा

अखिलेश यादव का कार्यकाल हो रहा खत्म ,क्या होगा अगला कदम

दलित आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान…

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा एक्सप्रेस-वें के बगल मण्डियों का निर्माण किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार में आम, आलू, अनाज की मण्डियों का काम रोक दिया गया। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। समाजवादी पेंशन के माध्यम से गरीब महिलाओं को राहत देने वाली योजना को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया।

मायावती पहुंची अस्पताल, प्रशासन हुआ हलकान

‘फर्जी खबरों’ पर सरकार ने जारी की गाईडलाईन, पत्रकारों ने बताया गला घोंटने वाला कदम

 मायावती को अपमानित करने का बीजेपी सरकार का दांव पड़ा उल्टा? अब नही है कोई जवाब?

 इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव को निषाद, कश्यप, बिंद, बाथम, केवट, मल्लाह, माझी और मझवार समाज के लोगों ने सदस्य विधान परिषद डा0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में प्रतीक चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद श्री एसआरएस यादव, डा0 मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक राम कुमार, अतुल प्रधान, व्यास जी गौड़, सियाराम कश्यप, मनीषा दीपक, अंशु रानी, इन्दु प्रकाश, बी0 के0 कश्यप, नगीना साहनी, विनोद साहनी, पप्पू लाल, हनुमान प्रसाद, श्री कश्यप और रामनाथ गौड़ सहित अन्य की उपस्थिति रही।

यूपी और बिहार की विधान परिषद चुनाव की तिथियां घोषित, यूपी मे 13 सीटों पर होगा चुनाव

भारत बंद – कई राज्यों मे बिगड़े हालात, पांच प्रदर्शनकारियों की मौत, कई दर्जन घायल

भारत बंद का व्यापक असर, सपा, बसपा, राजद ने भी दिया समर्थन

लोकसभा चुनाव को लेकर, शिवपाल सिंह यादव ने किया बड़ा दावा

आरक्षण और दलित अत्याचार को लेकर, आखिर अपनी पार्टी के खिलाफ क्यों उतरी बीजेपी सांसद

SC/ST  एक्ट: आज भारत बंद, कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने दिया समर्थन

Related Articles

Back to top button