उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का एम्स में हुआ सफल आॅपरेशन

नयी दिल्ली ,  उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का  आज  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान  ऑपरेशन किया गया। एम्स की विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑपरेशन सफल रहा और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

मस्तिष्क में एक घाव के कारण, केशव प्रसाद मौर्या का  ऑपरेशन किया गया। उप मुख्यमंत्री   को फिलहाल गहन चिकित्सा केंद्र में रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  केशव प्रसाद मौर्या को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button