सहदेव यादव बने , उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष
September 23, 2018
लखनऊ, उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में सहदेव यादव को संघ का अध्यक्ष चुना गया है।उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ राज्य कार्यकारिणी का चुनाव गाजियाबाद मे संपन्न हुआ।
रविवार को गाजियाबाद के मोदीनगर में हुए राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में गौतमबुद्धनगर के सहदेव यादव को अध्यक्ष,निर्लत सिंह को महासचिव चुना गया। लखनऊ जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रणजीत सिंह को उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है।
रणजीत के अलावा लखनऊ की ही पूनम तिवारी को संयुक्त सचिव चुना गया। रणजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वह जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव हैं।