Breaking News

रांची में बनेगी भगवान बिरसा की 100 फुट ऊंची मूर्ति

रांची , झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी  सरकार राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा की 100 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित कराने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजधानी रांची के पुराने जेल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 100 फुट की मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए राज्य की पंचायतों से शहीदों के गांव से मिट्टी लाई जाएगीए जिससे मूर्ति का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी लाने का अभियान अगले वर्ष 09 जनवरी से शुरू होगा।  गिलुवा ने बताया कि 09 से 11 जनवरी तक पंचायतों से प्रखंड मेंए 17 जनवरी तक प्रखंड से जिला मुख्यालय में और 23 जनवरी तक मिट्टी अलग.अलग कलशों में भरकर भाजपा के राज्य मुख्यालय तक लाई जाएगी। इसके लिए सभी पांचों प्रमंडल के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पलामू प्रमंडल की जिम्मेवारी स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को सौंपी गयी है। इसी तरह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा के जिम्मे किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरीए कोल्हान शिक्षा मंत्री नीरा यादव और संथाल परगना प्रमंडल कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के जिम्मे किया गया है।
श्री गिलुवा ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय विधायकए सांसदए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत प्रमंडल प्रभारी भी सहयोग करेंगे। सभी इलाकों के सरना स्थल तथा जाहेर थान जैसे पवित्र स्थानों से मिट्टी इक्ट्ठा कर लाई जाएगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि अब तक राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी शहीदों के नाम पर केवल राजनीति की है। यह पहला मौका है जब झारखंड में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने के लिए मोर्चा की टीम गांव.गांव जाएगी और लोगों से सीधा संवाद करेगी। प्रस्तावित स्थल पर झारखंड के अन्य शहीदों की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।