लखनऊ, समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ समाजवादी सेक्युलर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में समाजवादी सेक्युलर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए एक अनोखी लोकतांत्रिक पद्धति अपनाई है।
विजय यादव ने समस्त मंडलों में मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिन की सूची आज उन्होंने जारी कर दी है। प्रत्येक मंडल प्रभारी अपने मंडल में आने वाले समस्त जनपदों में भ्रमण कर, वहां की मेन बॉडी के जिलाध्यक्ष, महासचिव तथा मोर्चे के अन्य महत्वपूर्ण नेता से सलाह मशविरा कर प्रत्येक जनपद से समाजवादी सेक्युलर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हेतु 4 नाम भेजेंगे। भेजे गये चार नामों पर, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विचारोंपरांत किसी एक का जिलाध्यक्ष हेतु चयन किया जायेगा। यह समस्त प्रक्रिया एक सप्ताह मे पूरी की जानी है।