Breaking News

शिवपाल यादव 9 दिसंबर को करेंगे लखनऊ में महारैली….

लखनऊ,  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सस्थापक शिवपाल सिंह यादव आज बड़ा एेलान किया है। प्रदेश के लगभग हर जिले में अपनी पार्टी की इकाई का गठन करने में लगे शिवपाल सिंह यादव नौ दिसंबर को लखनऊ में संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली करेंगे। उनको भरोसा है कि इतनी भीड़ जुटेगी कि मैदान छोटा पड़ जाएगा।

शिवपाल यादव महागठबंधन के लिए तैयार, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त….

आज भी इस गुफा में मौजूद है रावण का शव, हजारो साल बाद हुआ खुलासा…

लखनऊ में आज अपनी पार्टी के कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री शादाब फातिमा भी थीं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करेंगे। हम संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली से केंद्र व राज्य सरकार को बड़ा संदेश देंगे। इस रैली में हमारे साथ बहुजन मुक्ति पार्टी भी रहेगी। हम बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

वोडाफोन रिचार्ज पर ऐसे पाएं पूरा पैसा वापस…

SBI बैंक का बड़ा एेलान, फ्री में दे रहा है पेट्रोल….

शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। भाजपा पर अब किसी भी मतदाता को भरोसा नहीं रह गया है। हम इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ अन्य कई पार्टी को जनता ने आजमा लिया है। कोई भी उनको राहत नहीं दे सका है। अब हमारी पार्टी जोरदार ढंग से प्रदेश में खड़ी होगी। भाजपा और सभी पार्टियों को जनता ने आजमा लिया है। नौ तारीख को रैली के माध्यम से एक नया विकल्प जनता के सामने होगा। इसमें लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। रमाबाई अंबेडकर मैदान छोटा पड़ जाएगा।

खुशखबरी,अब इस हाउसिंग स्कीम के तहत आपको मिलेगा आपके सपनों का घर….

SBI में है खाता तो 30 नवंबर तक निपटा लें ये काम, वरना…

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी नेताजी  के जन्मदिन पर 22 नवंबर को प्रदेश में दंगल का आयोजन करेगी। इस मौके पर इटावा के सैफई में भी दंगल होगा। उन्होंने कहा कि नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा है, रहा है और रहेगा। नेताजी के साथ मैं बचपन से रहा हूं। शायद नेताजी को हम ज्यादा समझते हैं। उनके ही आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं। नेता जी से रैली में आने के लिए बात की जाएगी। नेताजी को रैली में बुलाने के लिए पहले हम लोग आपस मे बात करेंगे। समाजवादी सेकुलर मोर्चा की ताकत से सभी बौखलाए हुए हैं। पूरी संगठन और शक्ति के साथ रैली का आयोजन किया जाएगा।

सावधान,आपके SIM से ही मिनटों में आपके अकाउंट से गायब हो सकते हैं सारे पैसे ,जानिए कैसे..

इस महीने बढ़ सकती है इन सरकारी कर्चमारियों की सैलरी…

डेबिट कार्ड को लेकर बैंकों ने शुरू की ये नई सुविधा,अब नहीं हो सकेगा फ्रॉड…