गोहत्या के आरोप में दो गिरफ्तार..

मुजफ्फरनगर,  शामली जिले के गढ़ीपुख्ता गांव में गोहत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मेहरबान और उसके बेटे को कई महीने तक फरार रहने के बाद बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button