गोविंदा के घर छाई शोक लहर,इस शख्स की हुई मौत….

मुंबई, अभिनेता गोविंदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा का निधन हो गया। वह 34 वर्ष के थे। जनमेंद्र फिल्म निर्माता कीर्ति कुमार आहूजा के बेटे थे। परिवार के अनुसार जनमेंद्र ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में गिर पड़े।

उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कीर्ति कुमार ने जनमेंद्र को अपने घर में काम करने वाले महेंद्र और लाली से कानूनी तौर पर गोद लिया था।

जनमेंद्र फिल्म निदेशक के साथ.साथ गीतकार भी थे। उन्होंने गोविंदा के साथ ष् जहां जायेगा हमें पाएगाष् फिल्म का निर्देशन किया और वह ष् प्यार दीवाना होता हैष्फिल्म के गीतकार थे।

Related Articles

Back to top button