लूटपाट और हत्या के मामले में कई गिरफ्तार..

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच लोगों को 58 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रबोडी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों ने अलसुबह सोनू जायसवाल नाम के एक किराना दुकानदार से 40,000 रुपये की लूट की थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘ इसके बाद जायसवाल ने घर आकर अपने परिवार को यह जानकारी दी और ये सभी लोग आरोपियों को रोकने चले गए। इन लोगों पर आरोपियों ने हमले किए जिसमें सोनू के पिता प्रदीप जायसवाल की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान अमीन महबूब शेख और उसके भाई शौकत के रूप में की। तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button