प्रियंका गांधी इस का मतलब नहीं जानतीं-उमा भारती

मुजफ्फरनगर, भाजपा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुये कहा है कि प्रियंका गांधी इस का मतलब नहीं जानतीं हैं।

भाजपा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें प्रियंका ने कहा था कि भाजपा के “चौकीदार” सिर्फ अमीर लोगों के लिये चौकीदारी करते हैं। उमा भारती ने कहा कि प्रियंका चौकीदार का मतलब नहीं जानतीं। उन्होंने कहा कि चौकीदार गांवों में गरीबों की सुरक्षा के लिये काम करता है।

उमा ने मुजफ्फरनगर में पार्टी के लिये प्रचार करते समय यह बात कही। इससे पहले कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि चौकीदार सिर्फ अमीर लोगों के लिये काम करते हैं और उन्हें गरीबों की परवाह नहीं है।

Related Articles

Back to top button