सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में काम करेंगे संजय दत्त

sanjye dattमुंबई,  संजय दत्त जेल से रिहा होने के बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले थे। इस बीच चर्चा हुयी कि यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गयी है। अब फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।

संजय दत्त ने जेल से रिहा होने के बाद कहा था कि वह आनंद की फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे लेकिन यह शूटिंग शुरू नहीं हुई। जी स्टूडियोज के गिरीश जौहर ने कहा यह फिल्म टाली नहीं गई है। स्क्रिप्ट पर काम अब भी जारी है।

Related Articles

Back to top button