Breaking News

दिग्विजय और प्रज्ञा को प्रचार व्यय को लेकर नोटिस जारी

भोपाल, भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर अभी तक पेश किए गए ब्यौरे को लेकर नोटिस जारी किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कल नोटिस जारी कर प्रत्याशियों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से अभी तक चुनाव प्रचार व्यय को लेकर लेखाजोखा जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया गया है। इसकी पड़ताल के बाद दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है।

बताया गया है कि श्री सिंह की ओर से अभी तक 10 लाख रूपए से अधिक और सुश्री ठाकुर की ओर से लगभग पांच लाख रूपए व्यय होने की बात कही गयी है।