Breaking News

आज इस शहर में होगी बारिश….

नयी दिल्ली,दिल्ली में मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे राजधानीवासियों को चुभती और जलती गर्मी से राहत मिल सकती है।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिसय रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने के साथ ही गजर के साथ आंधी आने की संभावना है।

बता दें कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।