गुटखे और सिगरेट से खराब हो गए हैं दांत तो इन चीजों से चुटकियों करें साफ…

आज के दौर में सिगरेट पीना और गुटखा खाना एक आम बात हो गई है, लेकिन इन दोनों चीजों के सेवन से न सिर्फ सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि दांतों पर कालापन भी जम जाता है। दांतों पर पड़े ये निशान देखने में तो बुरे लगते ही हैं, इन्हें हटाना भी कोई आसान नहीं होता।
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।
सबसे पहले दिन में दो बार दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करें। इसके साथ ही माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।