Breaking News

उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदामश गिरफ्तार

बरेली,  उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बिसारतगंज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात बिसारतगंज क्षेत्र हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश आरिफ उर्फ सलीम घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गये हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिरौली इलाके का रहने वाला है। यह बदमाश कन्नौज एवं फतेहगढ़ जिले में डकैती के मामले में वाछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को काफी समय से बमदाश की तलाश कर रही थी।