Breaking News

गोवा के समुद्री तट पर पाये गये ब्लू बटन्स, बड़ी चेतावनी जारी…

पणजी,  गोवा के समुद्री तट पर जलीय जीव ब्लू बटन्स पाए गए हैं।

ये मनुष्यों में त्वचा संबंधी बीमारी का कारण बन सकते हैं।

राज्य के समुद्री तटों पर तैनात एक जीवनरक्षक एजेंसी ने यह जानकारी दी।

पोर्पिटा पोर्पिटा भी कहे जाने वाले ब्लू बटन प्रशांत, अटलांटिक और भारतीय महासागरों के उष्णकटिबंधीय और उप उष्णकटिबंधीय जल क्षेत्र में पाए जाते हैं।

दृष्टि मरीन सर्विस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे जीवनरक्षकों को उत्तर और दक्षिण गोवा में समुद्री तटों पर बहकर आए ब्लू बटन्स दिखे। इसका डंक शक्तिशाली नहीं होता लेकिन इसे छूने से त्वचा में जलन हो सकती है।’’

उसने लोगों को खराब मौसम और बारिश के कारण समुद्र में न जाने की सलाह दी है।