शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सेंसेक्स ने निचला स्तर छुआ

मुंबई, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई।

मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 769.88 अंकों की गिरावट के साथ 36,562.91 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसने 37,188.38 का उच्च और 36,466.01 का निचला स्तर छुआ।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 225.35 अंक गिरा और यह 10,797.90 पर बंद हुआ।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

शुक्रवार को सेंसेक्स  263.86 अंक की बढ़त के साथ 37,332.79 पर बंद हुआ था।

जबकि, निफ्टी भी 74.95 ऊपर 11023.25 पर क्लोज हुआ था।

बीएसई के सेंसेक्स के 30 में से 28 और एनएसई के निफ्टी के 50 में से 48 शेयर नुकसान में रहे।

सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आई।

आईसीआईसीआई का शेयर 4.45% गिरा।

 

Related Articles

Back to top button