Breaking News

यूपी में आधी रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

कानपुर ,उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में घर से बाहर निकले प्रधान पति अधिवक्ता सत्येन्द्र भादौरिया की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामसारी गांव निवासी 52 वर्षीय अधिवक्ता सतेन्द्र भदौरिया शुक्रवार रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। घर से करीब 100 मीटर दूर अज्ञात हमलावारों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि श्री भदौरिया की पत्नी रामसारी गांव की प्रधान है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।