सात प्रदर्शनकारियों की मौत, 1340 घायल

ब्यूनस आयर्स,  इक्वाडोर में जारी विरोध प्रदर्शन में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है, जबकि 1340 लोग घायल हुये है।

प्रशासनिक कार्यालय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “ कुल 1152 लोगों को हिरासत में लिया गया है, सात की मौत हुयी है और 1340 लोग घायल है।” पहले मिली रिपोर्टों में पांच प्रदर्शनकारी मारे जाने की बात कही गयी थी।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के शुरु से ही इक्वाडोर में व्यापक स्तर प्रदर्शन हो रहे है। राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने दशकों पुरानी ईंधन सब्सिडी को समाप्त कर दिया था। और कहा था कि देश अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है। जिसके बाद हजारों लोगों ने सरकार के आर्थिक सुधारों के विरोध में रैली निकाली।

इक्वाडोर के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने कहा कि गिरफ्तार किये गये प्रदर्शनकारियों पर आतंकवाद के आरोप लगाये गये है। प्रदर्शनकारियों ने लोगों के जीवन को संकट में डाला और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button