Breaking News

न्यूजीलैंड में कोरोना का एक नया मामला

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

स्वस्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जिस व्यक्ति में इस वायरस के पाये जाने की पुष्टि हुई है वह 12 जुलाई को मध्य अफ्रीका से तंजानिया, दोहा तथा ब्रिस्बेन होते हुए न्यूजीलैंड आया था। उसे अभी ऑकलैंड में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कोरोना के 22 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब देश में इस संक्रमण से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1200 हो गयी है। अब तक यहां 441123 लोगों की जांच हो चुकी है।