Breaking News

कोरोना में भी चल रहा अय्याशियों का दौर, थाईलैण्ड से बुलाई कॉल गर्ल की दर्दनाक मौत

लखनऊ, कोरोना जैसे परेशानी के समय  में भी लखनऊ में अय्याशियों का दौर चल रहा है। यहां थाईलैण्ड से बुलाई एक कॉल गर्ल की दर्दनाक मौत हो गई है।

करीब 10 दिन पहले थाईलैंड की एक कॉल गर्ल को राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में रहने वाले एक व्यापारी के बेटे ने बुलाया था। लड़की राजधानी पहुंची और युवक के साथ उसके घर भी गई।लखनऊ आने के बाद कॉल गर्ल को कोरोना हो गया। करीब दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे 28 अप्रैल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में उसको कोरोना की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान लड़की की 3 मई को मृत्यु हो गई।

अस्पताल से इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के इंतजाम किए गए। विभूति खंड पुलिस ने थाईलैंड की रहने वाली लड़की की मौत की सूचना मिलने पर दूतावास को भी सूचित किया गया। दिल्ली दूतावास से संपर्क कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान लोकल गाइड भी मौजूद था।

4 मई को थाईलैंड दूतावास ने मृतका के भाई से संपर्क कर भारत में गाइड सलमान नाम के युवक की देखरेख में अंतिम संस्कार कराए जाने की जानकारी दी। व्यापारी के बेटे ने भारत स्थित थाईलैंड एंबेसी से संपर्क कर घटना कि जानकारी दी। जिसके बाद थाईलैंड एंबेसी ने प्रशासन के सहयोग से लड़की का अंतिम संस्कार कराया।

लखनऊ मे जहां आम आदमी कोरोना की विभीषिका से जूझ रहा है। बेड, आक्सीजन, दवा और भोजन की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं शहर के अय्यास पूंजीपति विदेशों से कालगर्ल मंगवाकर कोरोना संक्रमम को बढ़ावा दे रहें हैं।